हो जाइए घरेलू सिलेंडर के बढ़े दाम का बोझ झेलने को तैयार! अगले हफ्ते कीमत जाएगी 1000 रुपए पार
By: Ankur Mon, 25 Oct 2021 10:31:26
आमजन पर महंगाई की मार थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीँ घरेलू सिलेंडर के बढ़ते दाम की मार घर के बजट को हिला रही हैं। रविवार को पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल के दाम 114.84 रु. और डीजल के 106.09 लीटर पहुंच गए। अब अगले सप्ताह यह मार सिलेंडर के दामों में भी देखने को मिल सकती हैं। अगले सप्ताह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 150 रु. तक बढ़ सकते हैं।
एक नवंबर को गैस सिलेंडर की नई दरें घोषित होंगी। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को नई दरों के लिए जो ट्रेंड बताए जा रहे है, उसमें 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 150 रुपए और 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर 250 रु. तक महंगा हो सकता है। ऐसा हुआ तो घरेलू सिलेंडर के दाम पहली बार एक हजार रु. के पार हो जाएंगे और यह 1053.5 रु. का हो जाएगा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर भी 2000 हजार रु. करीब पहुंचकर 1998.5 रुपए का मिलेगा।
ये भी पढ़े :
# राजस्थान : पटवार भर्ती परीक्षा देकर जीप से गांव लौट रहे थे युवक, ट्रक से टक्कर में गई तीन की जान
# T20 World Cup 2021: टूट गया 29 साल का रिकॉर्ड, वर्ल्डकप मुकाबले में पहली बार पाकिस्तान से हारा भारत
# T20 WC : श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात, इन दो ने जमाई फिफ्टी, शाकिब बने नं.1 गेंदबाज